img-fluid

वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, रचा इतिहास

August 31, 2026

डेस्क: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ना सिर्फ बड़ी पारी खेलते दिख रहे हैं. बल्कि रिकॉर्डों को भी तोड़ना उन्होंने शुरू कर दिया है. सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए पहली पारी खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराने रिकॉर्ड की बलि चढ़ाई है. सूर्यवंशी का वैभव, लक्ष्मण पर भारी पड़ा है. जी नहीं, यहां लक्ष्मण से मतलब वीवीएस लक्ष्मण से नहीं बल्कि लक्ष्मण सिंह से है, जिनके 1969 में बनाए रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी इनिंग के दौरान 42वीं गेंद पर तोड़ा है.

अब आप सोच रहे होंगे कि लक्ष्मण सिंह का 57 साल पहले यानी 1969 में बनाया वो रिकॉर्ड क्या है, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में तोड़ा है. इसका जवाब दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज होने से जुड़ा है. वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी के इतिहास में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं.


  • वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. इस इनिंग के दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 42वीं गेंद पर छक्के के साथ पूरा किया. उसी के साथ उन्होंने 57 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए.1969 में लक्ष्मण सिंह ने 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया था. तब ऐसा करने वाले वो सबसे युवा भारतीय बने थे.

    वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए. रिकॉर्ड भी तोड़ा, लेकिन ये सब करते हुए उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ वो पार्टनरशिप भी की, जिसने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है. वैभव और अभिमन्यु ने ओपनिंग विकेट के लिए 161 रन स्कोर बोर्ड में जोड़े. इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया.

    Share:

  • Mr Thrills Casino Welcome Bonus And Wagering Explained

    Mon Aug 31 , 2026
    Unpacking the Mr Thrills Casino Welcome Offer For new players exploring the vibrant world of online gaming, the welcome bonus is often the first point of interaction with a casino. At https://mrthrills-casino.it/, the introductory package is designed to provide a substantial boost to a player’s initial journey. The offer is structured as a multi-stage promotion, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved