img-fluid

बारिश और भूस्खलन के चलते फिर रोकी वैष्णो देवी यात्रा, नया ट्रैक अभी भी बंद

August 21, 2022

जम्मू। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा (Vaishno Devi Yatra) को अस्थाई तौर पर रोक दी गई है। नया ट्रैक (battery vehicle route) बंद है। इस मार्ग से पैदल गुजरने की भी अनुमति नहीं है।

आपको बता दें कि जम्मू संभाग के कई हिस्सों में इस समय मानसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। उधमपुर के टिकरी ब्लॉक की समोल पंचायत में शुक्रवार देर रात भूस्खलन से तीन मकान दब गए। हादसे में तीन वर्षीय और दो माह के बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया। पस्सियां गिरने से बंद हुए उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी मार्ग से दो तहसीलों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इसी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा (Vaishno Devi Yatra) को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है।



श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) के अधिकारियों के अनुसार एक बार फिर बारिश और मौसम को देखते हुए यात्रा को रोका गया है, जबकि कटरा से वैष्णो देवी की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोकी गई थी। नीचे आने वाले तीर्थयात्रियों को उतरने के लिए प्राथमिकता दी गई। श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों और भवन में तैनात अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत की निगरानी में सांझीछत और कटरा की ओर आने वाले यात्रियों को नीचे भेजा गया।
अधिकारियों के मुताबिक आधीरात तक तेज बारिश हुई है। इसके कारण हिमकोटी (बैटरी वाहन) ट्रैक को रोक दिया गया था। यह ट्रैक अभी भी आवाजाही के लिए बंद है। आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों, सीआरपीएफ और चिकित्सा इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Share:

  • 500 करोड़ रुपये के लोन और एक्सटॉर्शन गैंग के चीन से जुड़े तार, दिल्ली पुलिस ने किए 22 लोग गिरफ्तार

    Sun Aug 21 , 2022
      नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दो महीने से अधिक समय तक चले एक ऑपरेशन में 500 करोड़ रुपये से अधिक के इंस्टेंट लोन-कम-एक्सटॉर्शन रैकेट (low-extortion racket) का भंडाफोड़ कर देश के विभिन्न हिस्सों से 22 लोगों को गिरफ्तार किया। इस गैंग के तार पड़ोसी देश चीन से जुड़े हैं और इसमें कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved