बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में वाणी बिकनी अवतार में सनसेट का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए वाणी ने लिखा-‘सनसेट और परछाई’
View this post on Instagram
पिंक कलर की बिकनी में वाणी की इस तस्वीर में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब भा रहा हैं। सोशल मीडिया पर वाणी के यह तस्वीर वायरल हो रही है। वाणी कपूर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है और शुद्ध देसी रोमांस, बेफिक्रे और वॉर जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी।
View this post on Instagram
वर्कफ़्रंट की बात करें तो वाणी की कई फिल्में कतार में हैं। वह जल्द ही करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म ‘शेरशाह’, रंजीत एम तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बेल बॉटम’ और अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चडीगढ़ करे आशिकी’ में लीड रोल में नजर आयेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved