मुंबई । पालघर जिले की वसई तहसील के अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में अलग-अलग कारणों से पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस एडीआर के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नालासोपारा पश्चिम भंडारआली गांव में पर्णवी धर्मेंद्र ठाकुर (17) अपने परिवार के साथ रहती थी। गुरुवार रात 8 बजे उसने अज्ञात वजह से घर के बेडरुम में लगे पंखे पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
दूसरी घटना में विरार पूर्व मनवेलपाडा की है। यहां कारगिल नगर स्थित साई दर्शन अपार्टमेंट निवासी राकेश अशोक पटेल (35) अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार सुबह उसने अज्ञात वजह से पंखे पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
तीसरी घटना में विरार पूर्व के सहकार नगर स्थित साई अपार्टमेंट की है। यहां गौरी जिगर जोशी (25) अपने परिवार के साथ रहती थी। बुधवार देर रात उसने अज्ञात कारणों से बेडरुम में लगे पंखे पर दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
चौथी घटना तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। यहां के आचोले डोंगरी स्थित वैतीवाडी निवासी जय सिंह मुल्ला सिंह चंदेलिया (55) अपने परिवार के साथ रहता था। पिछले लॉकडाउन से उसपर काफी कर्ज हो गया था। जिन लोगों से उसने कर्ज लिया था वे लोग अपना पैंसा मांग रहे थे। इसलिए उसने बुधवार देर रात किचन के लगे पंखे पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पांचवीं घटना भी तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित महावीर अपार्टमेंट में की है। यहां सन्तोष सारन (38) अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार देर रात सारन से बेडरुम में लगे पंखे पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved