img-fluid

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो बस ड्राइवर से लेकर राष्ट्रपति तक, आज अरबों के मालिक

January 04, 2026

काराकस। अमेरिका (US) ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमले किए। साथ ही कहा कि देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (President Nicolás Maduro) को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। आइए आपको निकोलस मादुरो (President Nicolás Maduro) की जीवन यात्रा से आपको रूबरू कराते हैं। निकोलस मादुरो ने बस चालक से वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया। हालांकि उन पर देश में लोकतंत्र के पतन और आर्थिक तबाही को लेकर आंखे मूंदे रहने के आरोप लगे। विभिन्न मोर्चों पर कई महीने के अमेरिकी दबाव के बाद ये घटनाक्रम सामने आया है।



ऐसे शुरू हुआ सफर
मादुरो ऐसे समय में शासन कर रहे थे, जब पिछले कुछ महीने से अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने और उसे अपने नियंत्रण में लेने के इरादों की अटकलों को हवा दी जा रही थी। अमेरिकी हमले का उद्देश्य उस स्वघोषित समाजवादी क्रांति को समाप्त करना था, जिसे मादुरो के दिवंगत राजनीतिक गुरु और पूर्ववर्ती ह्यूगो शावेज ने 1999 में शुरू किया था। शावेज की तरह, मादुरो ने भी अमेरिका को वेनेजुएला के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। साथ ही लोकतांत्रिक मानदंडों को बहाल करने के किसी भी प्रयास के लिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन प्रशासन की कड़ी आलोचना की थी।

40 साल पहले राजनीतिक करियर की शुरुआत
मादुरो का राजनीतिक करियर लगभग 40 साल पहले शुरू हुआ था। 1986 में, वह एक साल के वैचारिक प्रशिक्षण के लिए क्यूबा गए, जो हाई स्कूल के बाद उनकी एकमात्र औपचारिक शिक्षा थी। वापस लौटने पर, मादुरो ने काराकस में बस चालक के रूप में काम किया, जहां वह जल्दी ही एक श्रमिक संघ के नेता बन गए। 1990 के दशक में वेनेजुएला की खुफिया एजेंसियों ने उन्हें क्यूबा सरकार से घनिष्ठ संबंध रखने वाले घोर वामपंथी के रूप में चिन्हित किया। मादुरो ने अंततः बस चालक की नौकरी छोड़ दी और उस राजनीतिक आंदोलन में शामिल हो गए जिसे शावेज ने खड़ा किया था।

शावेज ने घोषित किया उत्तराधिकारी
शावेज को वर्षों पहले एक असफल सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व करने के लिए 1994 में राष्ट्रपति से क्षमादान मिला था, जिसके बाद उन्होंने राजनीतिक अभियान शुरू किया था। साल 2013 में अपने निधन से पहले राष्ट्र को दिए गए अपने अंतिम संबोधन में शावेज ने मादुरो को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। 2013 में राष्ट्रपति बनने के बाद से मादुरो लगातार इस पद पर बने हुए थे। इससे पहले मादुरो देश के विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति भी रहे चुके थे।

कितनी है संपत्ति
सालों तक भ्रष्टाचार के दावों के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि निकोलस मादुरो के पास कितनी प्रॉपर्टी है। कोई विस्तृत सार्वजनिक वित्तीय विवरण भी उपलब्ध नहीं है। आंकड़े काफी भिन्न हैं। कुछ आकलनों के अनुसार, उनकी रिपोर्ट की गई संपत्ति अन्य नेताओं की तुलना में कम है जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप है। हालांकि सेलेब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, मादुरो की अनुमानित संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर है।

Share:

  • तमिलनाडु: झोपड़ी में ताला लगाकर किसान और लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया

    Sun Jan 4 , 2026
    नई दिल्‍ली । तमिलनाडु (Tamil Nadu) के चेंगम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक झोपड़ी (cottage) को बाहर से ताला लगाकर आग के हवाले कर दिया। इस भीषण अग्निकांड (fire) में झोपड़ी के भीतर सो रहे 53 वर्षीय किसान (Farmer) और उसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved