जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शुक्र आ गए मेष राशि में, इन 5 राशियों की सोने सी चमकने वाली है किस्मत


नई दिल्ली। शुक्र ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में शुक्र के आने से 5 राशि वालों की किस्मत सोने सी चमकने वाली है। आपको बता दें कि शुक्र, धन. लवलाइफ, एश्वर्य वैभव आदि के कारक हैं। इनके कुंडली में सही स्थान पर होने से जातक को धन लाभ, मकान, ज्वैलरी, वैभव आदि से युक्त होता है और ऐशो आराम की जिंदगी जीता है।

वहीं जिसकी कुंडली में शुक्र नीच के स्थान पर होते हैं, वो उन लोगों के सुख में कमी आती है। मेष राशि के साथ पांच अन्य राशि के लोगों को भी लग्जरी लाइफ जैसी चीजों का आनंद मिलेगा। इस राशि में शुक्र 27 दिन तक रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।


इन राशियों को मिलेगा लाभ
शुक्र के राशि परिवर्तन से पांच राशियों को मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के लिए यह परिवर्तन बहुत ही खास है। इन पांच राशियों को सुख के सभी साधन शुक्र के इस राशि परिवर्तन से मिलेंगे। इस राशि परिवर्तन से इन राशियों को धन-वैभव, सुख संपत्ति, गहने, घर आदि सब कुछ मिलेगा। इन राशियों की किस्मत अच्छी रहेगी। शुक्र 23 मई को राशि परिवर्तन कर मेष राशि में आए हैं।

यही नहीं शुभ संकेत शुक्र इन 5 राशियों को दे रहे हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ संकेत भी दे रहे हैं। इन राशियों के लोगों को इन सभी में काफी कुछ खर्च करना पड़ेगा। वृष, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए कोई भी खास फायदा नहीं होने वाला। इसके अलावा कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह शुक्र अच्छा नहीं है। इनके सुखों में शुक्र कमी करने वाले हैं।

Share:

Next Post

ज्ञानवापी केस में आगे क्या होगा, कल 2 बजे बताएगी अदालत, फैसला सुरक्षित

Mon May 23 , 2022
वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोमवार को वाराणसी की जिला जज में सुनवाई शुरू हुई। सिविल जज की अदालत से सभी फाइलें जिला जज की अदालत में पहुंच गई हैं लेकिन अभी फाइलों को देखा नहीं जा सका है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तरफ से मांगें रखीं लेकिन अदालत ने कोई फैसला नहीं देते […]