img-fluid

यूक्रेन दूतावास से वेटरनरी का एमओयू साइन

November 27, 2021

जबलपुर। कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर एवं यूक्रेन के दूतावास, नई दिल्ली भारत के साथ निकट सहयेागी में इंडिया सीआईएस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, नई दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय द्विपक्षीय संगोष्ठी कुलपति सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे आयोजन किया गया। इसके पश्चात मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत कर गरिमामयी उपस्थिति में संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि का एच.ई मिस्टर लेग्रो पोलिखा, डॉ ज्योत्सना दुबे चौधरी, अध्यक्ष इंडिया सीआईएस, डॉ. आर. के. जैन पूर्व अध्यक्ष, इंडिया, डॉ. राजीव चौधरी, उपाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमरी एंड इंडस्ट्री नई दिल्ली भारत द्वारा संबोधन किया गया। यूक्रेन के राजदूत लवन कोनोवालेव, वाणिज्यिक और आर्थिक प्रमुख, भारत में यूक्रेन का दूतावास, डॉ.एन.एन. पाठक पूर्व निदेशक आईसीएआर सीआईआरबी भरत सिंह, मत्स्य पालन विभाग के निदेशक जीओवी. रवि बिनू कुमार एवं माननीय कुलपति जी द्वारा अलग – अलग विषयों पर संबोधन किया गया। वि.वि. से शिक्षा के आदान – प्रदान हेतु एक एमओयू साइन हुआ।


जिससे वेटनरी शिक्षा में बढावा मिलेगा। यूक्रेन के राजदूत उसी एमओयू के तहत फिशरी कॉलेज का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर वि.वि.के कुलसचिव डॉ.एस.के. जोशी डॉ. ए.पी. गौतम, संयुक्त संचालक, डॉ. राजेश शर्मा, अधिष्ठाता, पशुचि. एवं पशुपालन महाविद्यालय, अजय सिंह ठाकुर, लेखानियंत्रक, डॉ. मधु स्वामी, संचालक अनुसंधान सेवायें, डॉ. सुनील नायक, संचालक विस्तार शिक्षा, डॉ. अनिल कुमार गौर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. जी.पी. लखानी, संचालक प्रक्षेत्र, डॉ. अंकलक जैन, डॉ. ए.पी. सिंह, अधिष्ठाता मत्स्य, डॉ. जी. दास, परीक्षा नियंत्रक, उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share:

  • UP: वाराणसी में कक्षा 3 की छात्रा के साथ हैवानियत, सफाईकर्मी ने किया दुष्‍कर्म

    Sat Nov 27 , 2021
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से हैवानियत(savagery) की घटना हुई है। सफाई कर्मी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शुक्रवार दोपहर कक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved