img-fluid

Vi लेकर आया बेस्ट प्लानः 50GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ 200 से ज्यादा TV चैनल फ्री

January 17, 2024

नई दिल्ली (New Delhi)! लॉन्ग टर्म वैलिडिटी (long term validity) वाले बेस्ट प्लान (Best plans with validity) की तलाश कर रहे हैं, तो वोडाफोन-आइडिया (Vi) के पास आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। कंपनी का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें इंटरनेट यूज करने के लिए आपको 1.5जीबी डेटा मिलेगा।

खास बात है कि कंपनी इस प्लान में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज 50जीबी ज्यादा डेटा भी ऑफर कर रही है। प्लान में आपको देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। हर दिन 100 फ्री एसएमएस देने वाला यह प्लान कई अडिशनल बेनिफिट्स के साथ आता है।

इसमें आपको बिंज ऑल नाइट बेनिफिट मिलेगा। यह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। इसके लिए अलग से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता और ना ही इस दौरान यूज किए गए डेटा को डेली डेटा वाले कोटा में से कम किया जाता है।
प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको डेटा डिलाइट्स में हर महीने 2जीबी बैकअप डेटा भी मिलेगा। कंपनी इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री ऐक्सेस दे रही है। यह 5 हजार से ज्यादा मूवी और 200 से ज्यादा टीवी चैनल ऑफर करता है।



180 दिन चलने वाले प्लान में 30जीबी ज्यादा डेटा फ्री
कंपनी का यह प्लान 1449 रुपये का है। यह 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को ऐप से रिचार्ज कराने पर 50 रुपये का डिस्काउंट और 30जीबी एक्स्ट्रा डेटा फ्री मिलेगा। वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इस प्लान में भी आपको बिंज ऑल नाइट, डेटा डिलाइट्स और वीकेंड डेटा रोलओवर मिलेगा। प्लान में कंपनी Vi Movies & TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

Share:

  • अयोध्या देश ही नहीं, संपूर्ण विश्व को दिशा देगी

    Wed Jan 17 , 2024
    – गोपाल शर्मा अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी नजदीक है। भारत ही नहीं दुनियाभर के देशों में उत्साह है। उत्साह हो भी क्यों न। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर 500 वर्षों से भी ज्यादा के संघर्ष और बलिदान के बाद भगवान का मंदिर पुन: साकार रूप लेने जा रहा है। सौभाग्यशाली हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved