img-fluid

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का निधन

November 25, 2020


लखनऊ। मुस्लिम स्कॉलर और शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का निधन हो गया, उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। आज इंतकाल हो गया है, 17 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया था, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वो अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे।

उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 17 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब से लगातार उनकी तबीयत खराब रही। ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक पूरी दुनिया में अपनी उदारवादी छवि के लिये जाने जाते थे। मौलाना सादिक लंबे समय से आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। उन्हें दुनिया वाले आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले शिया धर्म गुरु के रूप में जानती है।

गौरतलब है कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनके बेटे कल्बे नूरी ने बताया था कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने निमोनिया होना बताया है, उनके ब्लडप्रेशर और ऑक्सीजन के स्तर में लगातार गिरावट होने पर उन्हें मंगलवार की शाम आईसीयू में दाखिल किया गया था।

 

Share:

  • अहमद पटेल ने भरूच जिले के अपने पिरमान गाँव के लिए किया था काफी काम

    Wed Nov 25 , 2020
    अहमदाबाद । राज्यसभा सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का आज (25 नवंबर) को कोरोना के कारण निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अहमद पटेल का गुजरात से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म गुजरात के अंकलेश्वर के पास पिरमान गाँव में हुआ था। इस गांव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved