मुंबई। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर एक बयान सामने आ गया है। फिल्म मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी (Maratha Emperor Chhatrapati Shivaji) के बेटे संभाजी महाराज पर के जीवन संघर्षों पर आधारित है। अब महाराष्ट्र के मंत्री उदय समंत ने फिल्म छावा को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान में कहा गया गया कि मेकर्स को ये फिल्म थिएटर में रिलीज करने से पहले किसी एक्सपर्ट को दिखानी होगी।
उदय समंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘यह गर्व की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है। हालांकि, यह जरूरी है कि फिल्म को रिलीज से पहले इतिहास के जानकार और एक्सपर्ट देख लें। अगर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो इसे तुरंत हटा दिया जाए। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस फिल्म में छत्रपति की गरिमा और सम्मान की रक्षा हो।’उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए हमें कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए, अगर फिल्म में कुछ ऐसा होता है, जो महाराज की इज्जत को ठेस पहुंचाता है।’
बता दें, फिल्म छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में नजर आएंगे, जो 1681 में छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद मराठा साम्राज्य के शासक बने थे। फिल्म में उनके शौर्य, संघर्ष और साम्राज्य के लिए उनकी बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। छावा का ट्रेलर जबरदस्त बताया गया है। फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved