
इंदौर: इंदौर (Indore) में एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो इंदौर के जिला जेल (District Jail) का बताया जा रहा है. बदमाशों के द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और अब इसे वायरल किया जा रहा है. वीडियो में बताया की है की बदमाश पुलिस की कस्टडी में भी मोबाइल चला रहा है, इसके अलावा बेखौफ होकर जेल से फोन पर बात भी कर रहा है.
इसके अलावा बदमाश ने जेल के अंदर के भी दृश्य बताये है, जिसमे कैदी आराम कर रहे है. जबकि कुछ कैदी गेम्स खेल कर समय बिता रहे है. जिला जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को शिकायत की है. जिसके बाद अब क्राइम ब्रांच की टीम इस केस की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक़ सोशल अकाउंट की जांच की जा रही है साथ ही इस वीडियो को शेयर करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved