img-fluid

Vidyut Jammwal एक्शन फिल्मों के लिए हैं मशहूर, तीन साल की उम्र से सीखना शुरू कर दिया था मार्शल आर्ट

December 10, 2022

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम अभिनेताओं में विद्युत जामवाल का नाम भी शुमार किया जाता है। विद्युत हर साल 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फैंस के बीच विद्युत अपनी बेहरीन फिजीक और खतरनाक स्टंट की वजह से मशहूर हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

विद्युत का जन्म साल 1980 में एक आर्मी फैमिली में हुआ था। पिता सेना में थे इस वजह से अभिनेता ने कई शहरों में शिक्षा हासिल की। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज तीन साल की उम्र में केरल के पलक्कड़ आश्रम में उन्होंने कलारिपयट्टू सीखना शुरू कर दिया था। इसका संचालन उनकी मां ही किया करती थीं। आगे चलकर उन्होंने मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल की। विद्युत अब तक 25 से ज्यादा देशों में लाइव एक्शन शो से लोगों को अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। यही वजह है कि फिल्मों में भी वह अपने एक्शन सीन लाजवाब तरीके से करते हैं।


फिल्मों में एंट्री से पहले विद्युत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘शक्ति’ थी, जो तमिल भाषा में थी। यह साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म का नाम ‘फोर्स’ था, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। अपनी पहली ही हिंदी फिल्म से विद्युत ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, जिसकी वजह से उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

‘फोर्स’ के बाद वह कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। ‘बुलेट राजा’, ‘कमांडो’, ‘कमांडो 2’, ‘जंगली’, ‘बादशाहो’, ‘कमांडो 3’, ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। इसके उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही ‘शेर सिंह राणा’ और ‘क्रैक’ में नजर आने वाले हैं। लोगों को इन दोनों ही फिल्मों का लंबे समय से ही इंतजार है।

Share:

  • पत्नी के पैर छूकर सोते हैं रवि किशन, 11वीं क्लास से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

    Sat Dec 10 , 2022
    मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन ने न सिर्फ अपनी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में नाम कमाया ही है, बल्कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से अलग छाप छोड़ी है। वहीं अभिनय की दुनिया से उन्होंने राजनीति का भी बेहतरीन सफर तय किया है और लगातार सक्रिय हैं। अभिनय हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved