मुंबई (Mumbai) फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ (kraik-jeetega to jiega) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। देश के एक्शन सुपरस्टार विद्युत जामवाल (Vidhyut Jamwal) ने पावरहाउस एक्टर्स के साथ इसका ट्रेलर लॉन्च किया।फिल्म निर्माता आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ज़बरदस्त एक्शन, रोमांच और विभिन्न स्पोर्ट्स स्टंट पेश करती है, जो भारत का पहला एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा बन गया है। एक शैली के रूप में यह फिल्म एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगी। शानदार प्रोडक्शन वैल्यू के साथ 23 फरवरी को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने का मौक़ा मिलेगा।
विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा निर्मित, आदित्य दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved