img-fluid

विजय माल्या को याद आया किंगफिशर कैलेंडर, एक्ट्रेसस से थे पर्सनल रिलेशन?

June 07, 2025

लंदन। साल 2000 में आया विजय माल्या का किंगफिशर कैलेंडर (Kingfisher Calendar) उस वक्त काफी पॉप्युलर था। इसमें मॉडल्स के स्विमसूट (Models’ Swimsuits) वाले फोटोज होते थे। तब यह कैलेंडर काफी बोल्ड (Calendar – Bold) माना जाता था। इस कैलेंडर में दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ जैसी कई एक्ट्रेसस दिखाई दे चुकी हैं। अब विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट पर इस कैलेंडर पर बात की। उन्होंने बताया कि क्या इन एक्ट्रेसस से उनकी व्यक्तिगत जान-पहचान भी थी।
सारे स्टार्स कैलेंडर पर थे !



राज शमानी के पॉडकास्ट पर विजय माल्या कैलेंडर के बारे में बोले, ‘हमने सही लड़कियां चुनी थीं चाहे वो दीपिका हो या कटरीना कैफ। सारी हिरोइन्स और स्टार्स यंग एज पर हमारे कैलेंडर पर थे। हमने सही टैलेंट चुना था।’

एक्ट्रेसस से थे पर्सनल रिलेशन?
जब पूछा गया कि उनके कैलेंडर पर दिखने वाली ज्यादातर मॉडल्स का ऐक्टिंग करियर क्यों सक्सेसफुल रहा? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘क्योंकि हमने सही लड़कियां चुनी थीं।’ विजय माल्या ने कहा कि कैलेंडर पर्सनल वेंचर से ज्यादा एक बढ़िया ब्रैंडिंग इनीशिएटिव था। वह बोले, ‘मैं कैलेंडर वाला आइडिया इसलिए लाया था कि यह जबरदस्त मार्केटिंग टूल है। मुझे इससे पर्सनली कुछ फायदा नहीं था पर ब्रैंड के लिए जादुई था।’ माल्या से पूछा गया कि क्या इन एक्ट्रेसस से उनके पर्सनल रिलेशन भी थे? इस पर वह बोले, ‘ये सिर्फ कैलेंडर तक ही था।’

कैलेंडर पर आ चुकीं ये एक्ट्रेसस
विजय माल्या के कैलेंडर पर कटरीना कैफ, याना गुप्ता, दीपिका पादुकोण, ब्रून अब्दल्लाह, नरगिस फाखरी, ईशा गुप्ता, लीजा हेडेन, सयामी खेर वगैरह दिखाई दे चुकी हैं। ऐसा माना जाता था कि किंगफिशर कैलेंडर मॉडल्स को ऐक्टिंग में लॉन्च करने में मदद करता है। 2003 में कटरीना कैफ इस कैलेंडर पर नजर आई थीं। इसका शूट मॉरिशस में हुआ था। 2006 में दीपिका पादुकोण कैलेंडर पर आईं। ये शूट ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

Share:

  • मोदी को G7 का निमंत्रण क्यों दिया? कनाडाई PM ने दिया ये जवाब, निज्जर की जांच पर चुप्पी

    Sat Jun 7 , 2025
    नई दिल्‍ली । जी7 शिखर सम्मेलन(G7 summit) में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) को निमंत्रण देने के बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी(PM Mark Carney) से उनके ही देश में तीखे सवाल पूछे गए। एक रिपोर्टर ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का हवाला देते हुए इस निमंत्रण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved