img-fluid

विजय ने सुनाया किस्स, डार्लिंग्स का फर्स्ट हाफ हो गई थी उल्टी, बोले- डर था कि…

November 20, 2025

मुंबई। विजय वर्मा और आलिया भट्ट (Vijay Varma – Alia Bhatt) की साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में विजय वर्मा का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का था जो अपनी पत्नी को मारता-पीटता और उसे सताता था। अब विजय वर्मा ने फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, वो भी उस स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। फिल्म का फर्स्ट हाफ देख उन्हें उल्टी हो गई थी।

डार्लिंग का फर्स्ट हाफ देख विजय को हो गई थी उल्टी
खास बातचीत में विजय वर्मा ने कहा कि आलिया भट्ट ने सोहो हाउस में डार्लिंग्स की एक छोटी स्क्रीनिंग रखी थी। उन्होंने कहा, “पूरी कैंपेन ने फिल्म को डार्क कॉमेडी के तौर पर प्रमोट किया था। लेकिन फर्स्ट हाफ देखकर, मैं बाहर आया, बाथरूम गया और उल्टी की। मुझे बेचैनी हो रही थी। मैं सोच रहा था, कॉमेडी कहां है? मैं स्क्रीन पर बहुत बुरा लग रहा था। मुझे पता था कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन जिस तरह से वो शूट किया गया था ऐसा लग रहा था कि जब-जब मेरा किरदार घर आता है, दर्शक लड़की के लिए डरे हुए होते हैं। मुझे सच में लगा, मुझे अपने करियर को लेकर डर सता रहा था। इसके बाद लोग मुझसे नफरत करेंगे।”



  • विजय ने सुनाया किस्सा

    इसी बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर एक शख्स मिला था। उस शख्स ने विजय वर्मा से कहा था कि आपको डार्लिंग्स जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए। विजय ने कहा कि मुझे लगता है वो सच में फिल्म से बहुत नाराज थे।

    गुस्ताख दिल जल्द होगी रिलीज

    विजय के काम की बात करें तो जल्द ही उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म गुस्ताख दिल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय के साथ फातिमा सना शेख नजर आएंगी। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share:

  • इंदौर: नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों पर इंदौर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी...

    Thu Nov 20 , 2025
    इंदौर. शहर (Indore) में सुगम सुरक्षित (Easy Safe) व सुखद यातायात (Transportation) हेतु पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही (challan proceedings) भी की जा रही है। इसी अनुक्रम में कल दिनांक 19 नवंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved