
उज्जैन। उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के चुनाव में विकास पैनल और पं. दीनदयाल उपाध्याय पैनल के बीच कश्मकश और प्रतिष्ठा वाला मुकाबला था। इसमें विकास पैनल की भारी जीत हुई और विपक्षी पैनल को हार का सामना करना पड़ा। वोटों की गिनती के बाद रात में ही चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए थे। चुनाव अधिकारी रघुवर पिपलाज ने बताया कि उज्जैन परस्पर बैंक के रविवार को हुए चुनाव में 12 पदों के लिए विकास पैनल तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय पैनलों ने 12 पदों के लिए अपने 23 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिसमें सामान्य वर्ग 9 पदों के लिए 18, अजा वर्ग के 1 पद के लिए दो तथा महिला वर्ग के दो पद के लिए तीन महिला उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। मतदान कल सुबह 9 बजे से सख्याराजे धर्मशाला देवासगेट पर शुरु हो गया था जो शाम 5 बजे तक चला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved