
भोपाल। प्रदेश में 5 फरवरी से सरकार की विकास यात्रा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिंड जिले से इसकी शुरूआत करेंगे। यात्रा 21 दिन यानी 5 से 25 फरवरी तक लेगी। यात्रा सरकारी है इसलिए प्रत्यक्ष रूप से भाजपा पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे, इसलिए पार्टी ने विधायक, सांसद, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। यात्रा सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी। जहां भाजपा के विधायक नहीं है। वहां जनपद एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जो भाजपा के हैं, उन्हें यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री रोज होंगे यात्रा में शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि वे दिनभर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा में शामिल नहीं होंगे। वे अलग-अलग जिलों में जाकर यात्रा में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एक दिन में दो या तीन जिलों में जाकर विकास यात्राओं में शामिल होंगे। इस दौरान वे सभाएं भी लेंगे। मुख्यमंत्री उन विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, जहां भाजपा विधायक
नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved