
डेस्क: महाराष्ट्र में आचार संहिता का लगातार उल्लंघन हो रहा है. चुनाव से पहले कई जगहों से करोड़ों की रकम जब्त की गई है. ताजा मामला हिंगोली का है. हिंगोली में एक करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपए जब्त किए गए. हिंगोली जिला पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की. हिंगोली बस डिपो के पास से दो गाड़ियों में रकम जब्त की गई.
दोनों गाड़ियों में पीले रंग की थैली में भरकर रकम लाई गई थी. रकम कलमनूरी इलाके से लाई गई थी. जांच में पता चला है कि ये रकम एक निजी बैंक से निकाली गई थी. रकम और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है कि रकम किसकी है, किसने लाई और कहां से लाई और इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved