img-fluid

IPL में विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी! लंदन में रहने को लेकर कही यह बात

April 04, 2026

बेंगलुरु। विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि लंदन में समय बिताना है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले ओवरसीज यानी विदेशी खिलाड़ी तक कह दिया। इस पर कोहली ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

दरअसल, आरसीबी को प्रमोट करने के लिए वीडियो बनाने वाले मिस्टर नैग्स ने कोहली से पूछा- लोग कह रहे हैं कि आरसीबी टीम पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। क्या ऐसा है। इस पर विराट ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा, ‘मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज खिलाड़ी नहीं हूं। क्या मैं ओवरसीज खिलाड़ी हूं?’ उनका यह जवाब हल्के-फुल्के अंदाज में था, लेकिन इससे उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसी बातों को वह ज्यादा तवज्जो नहीं देते।


  • आईपीएल में कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली और यह संकेत दे दिया कि वह इस सीजन में भी फॉर्म में हैं। आरसीबी की टीम इस बार अपने खिताब को बचाने उतरी है, जिसे उन्होंने पिछले सीजन में पहली बार जीता था। कोहली इस बार भी टीम की अगुवाई अपने अनुभव और प्रदर्शन से कर रहे हैं।

    आरसीबी के साथ खिताब जीतने के लंबे इंतजार को याद करते हुए कोहली ने अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह कहावत सुनी थी कि चार साल बाद बोझ उतर जाता है, लेकिन उस रात मुझे सच में समझ आया कि इसका क्या मतलब होता है। सब कुछ हल्का लगने लगा था।’ यह बयान दिखाता है कि टीम के लिए वह खिताब कितना खास था।

    कोहली ने जीत के असली मायने भी बताए और कहा, ‘जीत आपके वर्षों की मेहनत, त्याग और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का नतीजा होती है। यह एक तरह का इनाम है, जो बताता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। हार से लोग सीखते हैं, लेकिन कई बार निराश भी हो जाते हैं। ऐसे में जब आप जीतते हैं, तो लगता है कि आपकी मेहनत के साथ न्याय हुआ है और यह आपको आगे और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।’

    कोहली हाल के महीनों में अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं और भारत में कम नजर आते हैं। हालांकि, इसका असर उनके खेल पर बिल्कुल नहीं पड़ा है। मैदान पर वह पहले की तरह ही फिट और प्रभावी दिख रहे हैं।

    Share:

  • ईरान के बुशहर परमाणु केंद्र के पास हवाई हमला, एक गार्ड की मौत; इमारत क्षतिग्रस्त

    Sat Apr 4 , 2026
    तेहरान। ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया कि देश के बुशहर परमाणु केंद्र के पास एक हवाई हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में परमाणु केंद्र के पास की एक इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved