खेल देश

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने विराट कोहली, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली (New Delhi) । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले अपने आईपीएल करियर का 240वां छक्का लगाया। पारी में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

एमएस धोनी ने आईपीएल में 239 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने टी20 करियर में 101वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में 36 गेंद में उन्होंने 52वां आईपीएल अर्धशतक लगाया। विराट कोहली आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के बाद वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।


आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 142 मैच में 357 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 245 मैच में 261 छक्के जड़े हैं। एबी डिविलियर्स के नाम 251 छक्के हैं। विराट कोहली ने 240 मैच में 241 छक्के मारे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 252 मैच में 239 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
1) क्रिस गेल- 142 मैचों में 357 छक्के
2) रोहित शर्मा- 245 मैचों में 261 छक्के
3) एबी डिविलियर्स- 184 मैचों में 251 छक्के
4) विराट कोहली- 240* मैचों में 241 छक्के
5) एमएस धोनी- 252 मैचों में 239 छक्के

Share:

Next Post

पाकिस्तान में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित चीन, इंजीनियर की हत्या के बाद रोका डैम निर्माण

Sat Mar 30 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi)। पाकिस्तान (Pakistan)में अब चीन को भी अपनी सुरक्षा (Security)की चिंता सताने लगी है। यही वजह है कि चीनी ठेकेदारों (Chinese contractors)ने पाकिस्तान में दासू और डायमर भाषा बांध परियोजनाओं पर निर्माण रोक(Construction stop on projects) दिया है। इस सप्ताह एक आत्मघाती हमलावर ने चीनी इंजीनियरों और एक पाकिस्तानी ड्राइवर को ले […]