img-fluid

शतक से चूक गए फिर भी इतिहास रच गए विराट कोहली, रोहित ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

January 12, 2026

वडोदरा. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने-अपने नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करा लिए। वडोदरा में खेले गए इस मैच ने भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारों के करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

विराट कोहली ने पूरे किए 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने न्यूजीलैंड के स्पिनर आदित्य अशोक की गेंद पर जोरदार शॉट लगाकर हासिल की। इसके साथ ही कोहली सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। खास बात यह रही कि कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 624 पारियों में कर दिखाया, जिससे वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर ने यह मुकाम 644 पारियों में हासिल किया था। वहीं, कुमार संगकारा को यह उपलब्धि हासिल करने में 666 पारियां लगी थीं।


  • न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक से चूके कोहली
    कोहली लगातार रन बनाने के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। इससे पहले वह 25,000, 26,000 और 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के मामले में भी सबसे तेज बल्लेबाज बन चुके हैं। 2025 के कैलेंडर वर्ष के अंत में वनडे फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बैक-टू-बैक शतक और घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी में शतक व अर्धशतक उनके बेहतरीन फॉर्म का सबूत हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में किंग कोहली ने 91 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, वह शतक से चूक गए।

    रोहित शर्मा ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि
    इस मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपना 650वां अंतरराष्ट्रीय छक्का जड़ा और यह उपलब्धि हासिल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, रोहित इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 26 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी दो गगनचुंबी छक्कों वाली पारी ने उन्हें इतिहास में दर्ज करा दिया।

    Share:

  • क्‍या वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से होंगे बाहर? खिलाड़ी की चोट को लेकर शुभमन गिल ने दिया बड़ा अपडेट

    Mon Jan 12 , 2026
    नई दिल्‍ली । शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को पहले वनडे में 4 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत इस जीत के बावजूद चिंतित है क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) पर सीरीज से बाहर होने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved