
डेस्क: भारत (india) की की बर्मिंघम टेस्ट (Birmingham Test) में जीत से हर कोई खुश है. टीम इंडिया ने 58 साल में पहली बार एजबेस्टन में इंग्लैंड (England) को हराया है. भारत की इस जीत पर पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का रिएक्शन भी सामने आया है. विराट ने भारत की एजबेस्टन में इस जीत को महान बताया है. विराट ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय टीम ने निडर होकर इंग्लैंड को इस मैच में पीछे की ओर धकेल दिया.
विराट कोहली ने काफी समय बाद एक्स अकाउंट पर मैच से जुड़ा कोई पोस्ट किया है. विराट ने भारत की जीत पर तीन खिलाड़ियों का नाम लिया. कोहली ने लिखा कि शुभमन गिल ने बल्ले से और फील्ड पर भारत की कमान बखूबी संभाली. सभी ने शानदार परफॉर्म किया. विराट ने आगे लिखा कि खासतौर पर सिराज और आकाश ने इस पिच पर जिस तरह गेंदबाजी की. विराट ने इसके बाद ताली बजाते हुए भारत के झंडे के साथ इमोजी शेयर किया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved