img-fluid

यात्रियों की कमी के चलते विस्तारा ने इन्दौर से दिल्ली उड़ान 21 दिनों के लिए निरस्त कर दी

January 09, 2022

कोई नहीं जाना चाहता दिल्ली
इंदौर। देश में बढ़ते कोरोना (Corona)  के मामलों के चलते हवाई यात्रियों (air travelers) की संख्या में कमी आ रही है। इसके चलते एयरलाइंस (airlines) अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही हैं। इसी क्रम में प्रमुख निजी एयरलाइंस विस्तारा (private airlines vistara) ने अपनी सुबह की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान (flight) को 11 से 31 जनवरी के बीच निरस्त करने की घोषणा की है। इसके कारण इन 21 दिनों की कुल 42 उड़ानें निरस्त रहेंगी। वहीं आज सुबह की दिल्ली (delhi) और मुंबई (mumbai) उड़ान को इंडिगो (indigo) ने निरस्त कर दिया है। उड़ानों के निरस्त होने से इनमें बुकिंग (booking) करवा चुके यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


एयरलाइंस ने कुछ दिनों पहले भी यात्रियों की कमी के चलते अपनी उड़ान को निरस्त किया था। अब कंपनी (company)  ने 21 दिनों के लिए अपनी सुबह की उड़ान को निरस्त करने की घोषणा की है। दिल्ली से आने और जाने वाली उड़ान को मिलाकर कुल 42 उड़ानें निरस्त रहेंगी। अभी इंदौर(indore)  से कंपनी की दो उड़ानों का संचालन हो रहा है। दोनों ही दिल्ली से इंदौर आकर वापस दिल्ली जाती हैं। पहली उड़ान सुबह और दूसरी शाम को संचालित होती है। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को बताया कि उड़ान (यूके-913/914), जो सुबह 7.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.15 बजे वापस दिल्ली जाती है, 11 से 31 जनवरी के बीच निरस्त रहेगी। कंपनी ने प्रबंधन को बताया है कि ऑपरेशनल कारणों से उड़ान को निरस्त किया जा रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यात्रियों की कमी के चलते कंपनी ने उड़ान को निरस्त करने की घोषणा की है। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि जिन यात्रियों ने इन उड़ानों में बुकिंग की है उन्हें भी इसकी सूचना के साथ ही टिकट की राशि रिफंड (refund) लेने या टिकट शाम की उड़ान में बुक करवाने का विकल्प दिया है।


इंडिगो ने निरस्त की सुबह की दिल्ली और मुंबई उड़ान
यात्रियों (passengers) की कमी का असर सभी उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। इसके चलते लगातार तीसरे दिन इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ उड़ानों को निरस्त किया है। इनमें सुबह दिल्ली से 6.55 बजे इंदौर आकर 7.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान और सुबह 5.40 बजे इंदौर से जाकर 7.40 बजे वापस मुंबई से इंदौर आने वाली उड़ान शामिल है। उड़ानों के निरस्त होने से सुबह एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की एयरलाइंस स्टाफ (airlines staff)  के साथ तीखी बहस भी हुई। कंपनी ने यात्रियों को दूसरी उड़ान में शिफ्ट करने की सुविधा दी। सबसे ज्यादा परेशान वे यात्री हुए, जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट (connecting flight) थी।

Share:

  • अब इंटरनेट की नही होगी जरूरत, Paytm के इस फीचर्स की मदद से कर सकेंगे पमेंट, ऐसे करें इस्‍तेमाल

    Sun Jan 9 , 2022
    नई दिल्‍ली । आज के इस डिजिटल युग के जमाने में हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। आज हमारे जरूरी काम घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। इन बदलावों में हमारे पेमेंट करने की पारंपरिक व्यवस्था भी पूरी तरह से बदल चुकी है। आज बड़े पैमाने पर लोग डिजिटल पेमेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved