
विदिशा। चार देशों की यात्रा कर मारीच नामक गिद्ध हिंदुस्तान (Hindustan) वापस लौट चुका हैं। इसे मध्य प्रदेश के विदिशा और रायसेन (Vidisha and Raisen) जिले की सीमा से छोड़ा गया था। गिद्ध पर सौर सेल से चलने वाला जीपीएस सिस्टम लगाया गया था। जिसकी लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी।
मारीच नामक गिद्ध 15000 किलोमीटर की यात्रा कर वापस भारत लौट गया है। इसे मार्च 2025 में विदिशा और रायसेन जिले की सीमा से छोड़ा गया था। जिस पर सौर सेल से चलने वाला जीपीएस सिस्टम लगाया गया था। डीएफओ हेमंत यादव ने बताया कि विदिशा-रायसेन जिले की सीमा के पास हलाली डैम के पास से छोड़ा गया था। 12 हजार से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा कर चुका हैं।
DFO ने बताया कि यह गिद्ध भारत से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान से पुन: भारत लौटा है। गिद्ध पर सैटेलाइट कॉलर जो सोलर सिस्टम से ऑपरेट होता है, उसे लगाया गया था। वहीं गिद्ध के नाम को लेकर उन्होंने बताया कि इसका नाम स्थानीय लोगों के द्वारा रखा गया है। यह गिद्ध हमें घायल अवस्था में मिला था। वन विभाग ने इसका इलाज कर छोड़ा था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved