वॉशिंगटन (Washington)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (President Barack Obama) के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से विस्फोटक और खतरनाक हथियार (Explosives and dangerous weapons) बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान 37 वर्षीय टेलर टेरेंटो के रूप में हुई है और वह सिएटल का रहने वाला है। बताया जाता है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे ओबामा के घर के पास देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद टेरेंटो ओबामा के घर की तरफ भागने लगा। हालांकि उसे समय रहते दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह शख्स यूएस कैपिटल रॉयट्स में वांटेड है।
संयोग की बात नहीं
अधिकारियों ने इस बात पर गौर किया टेरेंटो का ओबामा के घर पास खड़ा रहना कोई संयोग की बात नहीं थी। वह पिछले कुछ महीनों से डीसी एरिया में रुक रहा था। वह अपनी वैन के साथ डीसी जेल के बाहर कैंप करता दिखाई दिया था। इसी जेल में छह जनवरी की घटना के कई दोषी बंद हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टारंटो के खिलाफ आरोपों में भगोड़ा होने का भी आरोप है। सौभाग्य से, घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तारी के समय ओबामा परिवार घर पर मौजूद था या नहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved