
कुछ वार्डों से नाम आना बाकी, 50 वार्डों की संगठन ने की घोषणा
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कसावट लाने के लिए अब वार्ड स्तर पर अध्यक्षों के ऊपर एक-एक प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति कर दी है। वे वार्ड मेें पार्टी के कामकाज को लेकर निगाह रखेंगे और जो कार्यक्रम प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन से मिलेंगे, उसे नीचे तक क्रियान्वित करने का काम करेंगे। फिलहाल 50 वार्डों की घोषणा कर दी गई है।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संगठन के कामों को नीचे तक उतारने के लिए पदों का बंटवारा करना शुरू कर दिया है। भाजपा में पहले से ही प्रभारी बनाने की परंपरा रही है, लेकिन अब वार्ड स्तर पर भी प्रभारी बनाए जा रहे हैं। कल 85 में से 50 वार्डों के प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा की गई है। इसमें आसपास के वार्डों के अनुभवी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है, जिन्हें संगठन के कामकाज की जानकारी है। अब नगर संगठन इनसे भी रिपोर्ट लेगा। फिलहाल प्रभारियों को मतदाता सूची के काम में भिड़ जाने को कहा है।
प्रदेश अध्यक्ष आज शाम लेंगे बैठक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज शाम इंदौर आ रहे हैं। कल ही उनके आने की जानकारी दी गई। वे शाम को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ नगर पदाधिकारी, कार्यकारिणी तथा प्रमुख नेताओं की बैठक लेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved