
उज्जैन। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आज नगर में कई कार्यक्रम हैं तथा सुबह फ्रीगंज टॉवर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कल शाम को प्रतिमा तथा परिसर की धुलाई की गई जिसमें पूर्व विधायक सतीश मालवीय शामिल थे। देशभर में आज संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती मनाई जा रही है। आज सुबह से ही टॉवर चौक स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर विभिन्न संगठनों तथा राजनैतिक दलों द्वारा डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा है। इसके एक दिन पहले शाम को अम्बेडकर परिसर तथा प्रतिमा स्थल की पूर्व विधायक सतीश मालवीय तथा अन्य लोगों द्वारा साफ-सफाई तथा धुलाई की गई। इसी प्रकार शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अजा कांग्रेस द्वारा कल शाम अम्बेडकर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved