
जबलपुर। जंगल में अवैध रूप से ट्रांसफार्मर में जीआई तार लगाकर करेंट फैलाकर जंगली सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए तारों की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार मझौली थाने में आज सुबह 11:30 बजे बंदी कोल उम्र 50 वर्ष निवासी डुंगरिया थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई प्रकाश उर्फ गुड्डू कोल उम्र 45 वर्ष का ग्राम मनसकरा के रवि सिंह ठाकुर के खेत की तकवारी लगभग 2 माह से अपनी पत्नी मैना एवं बेटी रजनी के साथ रवि के खेत की तकवारी कर रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved