img-fluid

हम अभाव में जीने वाले लोग हैं और जो मिलता है उसी में संतुष्ट रहते हैं – केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

October 13, 2025


पटना । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Union Minister Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि हम अभाव में जीने वाले लोग हैं (We are people who live in Poverty) और जो मिलता है उसी में संतुष्ट रहते हैं (Are satisfied with whatever we get) ।


  • हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा कि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे छह सीट से भी संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने की बात कही गई थी, लेकिन मिली एक थी। आज भी हम एनडीए के साथ हैं। हमें पंजीकृत पार्टी के रूप में मान्यता के लिए कम से कम आठ सीटों की मांग की थी। इसलिए, हमने कम से कम 15 सीटें मांगी थी, लेकिन सिर्फ छह सीटें मिली हैं। हम छह सीट से भी संतुष्ट हैं।

    हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें काफी इज्जत दी है। वे हर तरह से गयाजी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। गयाजी, बिहार और देश के विकास के लिए हम कोई भी कुर्बानी सहने को तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोग भुइयां और मुसहर जाति के हैं। अभाव में जीने वाले लोग हैं और जो मिलता है, उसी में संतुष्ट रहते हैं। ‎उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है और जो भी निर्णय हुआ है, उससे संतुष्ट है।

    उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। ‎

    Share:

  • शायरी के जरिए अपनी भड़ास निकाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने

    Mon Oct 13 , 2025
    पटना । राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Rashtriya Lok Morcha chief Upendra Kushwaha) ने शायरी के जरिए अपनी भड़ास निकाली (Expressed his anger through Poetry) । बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे की घोषणा के बीच सहयोगी पार्टियों के दर्द भी सामने आ रहे हैं। एनडीए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved