img-fluid

‘हम सब मर जाएंगे, मौत के जिम्मेदार तुम्हारी अम्मी और उनका प्रेमी है’, पति ने 4 बच्चों के साथ यमुना में लगाई छलांग

October 04, 2025

शामली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले (Shamli District) के कैराना कस्बे (Kairana Town) से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कैराना के मोहल्ला खेल कला निवासी 38 वर्षीय मजदूर सलमान (Salman) ने पत्नी (Wife) की बेवफाई और ससुराल पक्ष (In-laws) के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में परेशान होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना से पूर्व उसने अपने मोबाइल फोन से रोते हुए तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजे, जिनमें पत्नी और उसके प्रेमी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया। अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे सलमान अपनी 12 वर्षीय बेटी महक, 5 वर्षीय शिफा, 3 वर्षीय बेटे आयान और मात्र आठ माह की इनायशा को लेकर यमुना नदी के पुराने पुल के पास पहुंचा। जहां पहले उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाई और फिर अपने साथ हो रही घटना से अवगत कराते हुए कहा कि किस कदर उसकी पत्नी ओर उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।


उसने बताया कि नियम कानून से भी उसकी कोई मदद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी, उसका प्रेमी और उसके ससुराल पक्ष के लोग हैं। इसके बाद दुखी पति चारों बच्चों सहित यमुना नदी में कूद गया। इस हादसे से पहले बनाए गए वीडियो में सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सात महीने से उसका जीवन नर्क बना दिया है। उसने यह भी कहा कि उसकी मौत और बच्चों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे।

सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि आज सुबह भाई बच्चों को साथ लेकर घर से निकला था। दोपहर में उसने वीडियो भेजा, लेकिन वे उसे ठीक से देख नहीं पाईं। वीडियो ध्यान से देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी यमुना पुल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति चार बच्चों के साथ पुल से नदी में कूदा था। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और पांचों की तलाश शुरू कर दी। सीओ श्याम सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक नदी में खोजबीन जारी रही।

वहीं, मृतक सलमान द्वारा बनाई गई वीडियो में सलमान रोते हुए कह रहा है, ‘महक बेटा, हम सब मर जाएंगे। हमारी मौत के जिम्मेदार तुम्हारी अम्मी और उनके प्रेमी है। सात महीने से उन्होंने हमारा जीना हराम कर रखा है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। सरकार या किसी और से कोई उम्मीद नहीं है। मैं चाहता हूं कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती न करे।’

Share:

  • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ECI की बैठक खत्म

    Sat Oct 4 , 2025
    पटना। बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2025 को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों (Political Parties) के प्रतिनिधियों के बीच पटना (Patna) में बैठक हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी और बिहार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved