
नई दिल्ली। दिवाली के बाद शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर दिखे। इससे पहले दिवाली दिन मुहुर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में मजबूती दिखी थी।
शुरुआती कारोबारी सेशन में सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 271.41 (0.41%) अंकों की गिरावट के साथ 64,987.34 के स्तर पर जबकि निफ्टी 73.00 (0.37%) अंक फिसलकर 19,452.55 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में इफोसिस के शेयर भारी गिरावट के साथ टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखे। सोमवार की सुबह बाजार में 1081 शेयरों में खरीदारी और 1232 शेयरों में बिकवाली दिखी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved