img-fluid

weather : उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, नए साल तक राहत नही

December 27, 2025

नई दिल्ली. नए साल के आगमन से पहले उत्तर से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर भारत (India) तक मौसम का मिजाज सख्त होते जा रहा है। पश्चिमी हिमालय (Western Himalayas) की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में घना कोहरा, शीत दिवस और कहीं-कहीं शीत लहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम (weather) के इस मिजाज का असर यातायात के साथ ही स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज से अभी राहत भी नहीं मिलने वाली। नए साल तक ज्यादातर इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा बने रहने और ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 दिसंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 26 दिसंबर तक कोहरे का असर बना रह सकता है। इसके अलावा, असम, मेघालय, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।


शीत दिवस और शीत लहर का अलर्ट
आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर गंभीर शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 30 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक अत्यधिक ठंडी पड़ने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर राजस्थान में 27 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी दी है।

राजधानी दिल्ली में मध्यम से घने कोहरे का यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के बावजूद अभी शीत लहर की स्थिति नहीं बनी है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। दिसंबर की शुरुआत के तीन-चार दिनों को छोड़ दें तो अभी तक न्यूनतम तापमान छ: डिग्री से नीचे नहीं गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण तापमान में तेज गिरावट नहीं होगी, बल्कि 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच और 28 दिसंबर को 5-7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 30 व 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

Share:

  • केरल में BJP की ऐतिहासिक जीत, तिरुवनंतपुरम में बना पार्टी का पहला मेयर, 45 साल बाद CPM का कब्जा टूटा

    Sat Dec 27 , 2025
    तिरुवनंतपुरम । दक्षिणी राज्य केरल (Kerala) में भाजपा (BJP) ने इतिहास रच दिया है। वहां पहली बार भाजपा का मेयर बना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वी.वी. राजेश (V V Rajesh) शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम (Thiruvananthapuram Municipal Corporation) के पहले भाजपा मेयर (Mayor) चुने गए हैं। यह दक्षिणी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved