img-fluid

Weather Update : दिल्‍ली सीएम केजरीवाल के आवास के चारों तरफ पानी की आफत, दिल्‍ली के हुए बुरे हाल

July 13, 2023

नई दिल्‍ली । दिल्ली (Delhi) में यमुना उफान पर है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। आज सुबह यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर एक बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गयी थी। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद जैतपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा।

उपराज्यपाल ने आपात बैठक बुलाई है। यमुना बाजार पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। यहां पर लोग नाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हुए हैं। इतना ही नहीं पानी से दिल्ली का आउटर रिंग रोड को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमुना का जल स्तर 13 जुलाई की शाम तक 208.75 मीटर को पार कर जाएगा. दिल्ली (Delhi) सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) के आवास ( Residence)  चारों तरफ पानी ही पानी है।


यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। ‘लोहा पुल’ के पास भी पानी सड़क पर है। दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइन्स ज़ोन के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा साउथ ज़ोन में 6 स्कूल और शहादरा नॉर्थ ज़ोन में 1 स्कूल को 13 जुलाई तक बंद करने का फैसला किया है। इन स्कूलों के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। दिल्ली में जगह-जगह जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो मुश्किलें बढ़ा रहा है। नदी का पानी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड तक पहुंच गया है। वजीराबाद में कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मयूर विहार फेज-1, अक्षरधाम, चिल्ला, वजीराबाद, आईटीओ जैसे यमुना के सटे इलाको में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को नदी का जलस्तर 207.71 मीटर तक जा पहुंचा था। जो पिछले 45 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले साल 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ईलाकों में नदी का पानी घुस रहा है, जो लोगों की मुसीबतों को बढ़ा सकता है।

 

Share:

  • नवी टेक्नोलॉजीज ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आगे भी छंटनी की उम्मीद

    Thu Jul 13 , 2023
    नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने लगभग 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही छंटनी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि कंपनी से और भी कर्मचारियों को निकाले जाने की संभावना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved