
जबलपुर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आज मंगलवार की सुबह डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया । श्री पटेल का भोपाल से सुबह लगभग 9:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ था । विमानतल पर राज्यपाल का स्वागत राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने किया । इस अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कपिलदेव मिश्र, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ एस पी तिवारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगाए पुलिस उप महानिरीक्षक आरआरएस परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमनए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौजूद थे । राज्यपाल डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से सिंगरौली जिले के बारहपानी प्रस्थान किया ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved