img-fluid

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

May 25, 2023

लखनऊ (Lucknow)। मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawar Rana) की गुरुवार सुबह अचानक ही तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद राणा को लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बात की जानकारी खुद उनकी बेटी सुमैया राना (daughter sumaiya rana) ने दी है। सुमैया ने बताया कि काफी दिनों से मुनव्वर राना की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन अब ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बता दें कि इससे पहले मुनव्वर राणा पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जांच में पथरी की पुष्टि हुई थी। उनका ऑपरेशन हुआ थी। उनकी पित्त की नली में पथरी थी। जिसके चलते उन्हें कई अन्य समस्याएं भी हो गई थी। जांच के बाद गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टरों ने पथरी निकाल नली में स्टंट डाल गया था। इसके अलावा उनको गुर्दे की भी समस्या है

Share:

  • एयरपोर्ट पर एक लड़के ने तोड़ा सलमान खान का सुरक्षा घेरा! चुप खड़े देखते रहे बॉडीगार्ड शेरा

    Thu May 25 , 2023
    मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पिछले काफी समय से उनको लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इन धमकियों का ही नतीजा है कि सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अभिनेता जहां भी जाते हैं उनके साथ पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के साथ ही ढेरों गार्ड्स रहते हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved