नई दिल्ली। विराट कोहली और राहुल वैद्य (Virat Kohli -Rahul Vaidya) का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राहुल (Rahul) ने विराट को जोकर कहा था जिसके बाद क्रिकेटर के फैंस ने राहुल (Rahul) को काफी ट्रोल किया। यह सब विवाद तब शुरू हुआ जब विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट से अवनीत कौर की फोटोज लाइक हुईं। अब राहुल पर विराट कोहली के परिवार का रिएक्शन आया है और उन्होंने सिंगर को लूजर कहा है।
क्या बोले विराट के भाई
विराट के भाई विकास कोहली ने लिखा, ‘बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर करले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाए। फिलहाल जहां पूरा देश जो चल रहा है इस सिचुएशन पर फोकस कर रहा है, वहीं यह बेवकूफ विराट का नाम यूज करके फॉलोअर्स बढ़ाने और फेमस होने के मिशन पर है। कितना बड़ा लूजर है।’
राहुल ने यह भी कहा था कि तो दोस्तों विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक किया है जैसा कि आप सबको पता है। मुझे लगता है यह भी इंस्टाग्राम ग्लिच की वजह से हुआ होगा। इंस्टाग्राम के एल्गोरिथम ने बोला होगा विराट कोहली को कि एक काम कर, मैं तेरे बिहाफ पर राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved