img-fluid

Russia-Ukraine War: जंग के बाद क्या है जेलेंस्की का प्लान? एलन मस्क के साथ हुई बातचीत में एक ट्वीट ने खोले राज

March 06, 2022


कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस जंग में अभी तक कोई निर्णायक फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, 10वें दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कुछ नरम जरूर दिखाई दिए हैं और युद्धग्रस्त क्षेत्र से आम नागरिकों को निकालने के लिए संघर्षविराम का एलान किया है।

इसके बावजूद क्रेमलिन यूक्रेन पर अपने आक्रामक रवैये को जारी रखेगा। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जंग के बाद अपनी योजना के बारे में खुलासा किया है। स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ उनकी बातचीत में भविष्य की योजनाएं दिखाई दी हैं। इसका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

जंग के बाद करेंगे विस्तृत चर्चा
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को एलन मस्क के साथ बातचीत के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा एलन मस्क से बात की। मैं यूक्रेन का साथ देने के लिए उनका आभारी हूं। अगले सप्ताह हमें यूक्रेन के अन्य शहरों के लिए स्टारलिंक सिस्टम का एक और बैच प्राप्त होगा। इस दौरान संभावित अंतरिक्ष परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, लेकिन मैं युद्ध के बाद इस बारे में बात करूंगा।


स्टारलिंक को नुकसान पहुंचाने की जताई थी आशंका
शनिवार को एलन मस्क ने आशंका जताई थी कि, रूसी सरकार द्वारा स्टारलिंक को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा था कि, हम बंदूक की नोक पर तो झुकने वाले नहीं हैं। दरसअल, रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन के कई शहरों में इंटरनेट सर्विस बंद हो गई थी। इसके बाद एलन मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस के जरिए यूक्रेन में इंटरनेट मुहैया कराया था।

तेल और गैस पर निर्भर होने के लिए की थी अपील
शनिवार को ही मस्क ने एक ट्वीट के जरिए अमेरिका से तेल और गैस की आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर होने की अपील की थी। दरअसल, रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और यूरोप में यह संकट गहराता ही जा रहा है। ऐसे में मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि, हमें तत्काल इसका समाधान खोजने की आवश्यकता है।

Share:

  • बच्चा गोद लेने को लेकर ट्रोल हुईं Sunny Leone ने कहा- जज करने से पहले मेरी जिंदगी जी कर देखो

    Sun Mar 6 , 2022
    डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ये खूबसूरत अभिनेत्री तीन बच्चों की मां भी हैं। सनी की एक बेटी भी है, जिसे उन्होंने गोद लिया था। पिछले दिनों सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों के साथ स्पॉट हुईं। जिसके बाद ट्रोलर्स सनी को बेटी का हाथ नहीं पकड़ने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved