मुंबई। हिंदी और साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस राधिका शरतकुमार (Radhika Sharatkumar) ने भले ही बॉलिवुड में कम फिल्में की हों, लेकिन उनकी यादें ऑडियंस (Audience) के दिलों में अब तक ताजा हैं। हिंदी ऑडियंस उन्हें खास तौर पर नसीब अपना अपना फिल्म में चंदो के किरदार और आज का अर्जुन में अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन बहन के रूप में पहचानते हैं। 1979 में हमारे तुम्हारे से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली राधिका ने 1999 की लाल बादशाह तक कुल दस हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका सफर तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में रहा जहां वह आज भी सक्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सफल एक्ट्रेस राधिका एक भयानक आतंकवादी हमले से बाल-बाल बची थीं। आगे बताते हैं।
साल 2019 में राधिका एक बेहद खतरनाक हादसे से बाल-बाल बचीं। उस साल श्रीलंका में ईस्टर संडे को 21 अप्रैल 2019 को आतंकवादी हमले हुए थे। कोलंबो और नेगोंबो के कई चर्चों और लग्ज़री होटलों शांग्री-ला, किंग्सबरी और सिनामन ग्रैंड को निशाना बनाया गया। इन सीरियल बम धमाकों में 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हो गए। राधिका शरतकुमार उसी होटल में ठहरी हुई थीं जहां धमाका हुआ था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया। धमाके से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने होटल छोड़ दिया था। अगर वह वहीं मौजूद होतीं तो शायद उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी।.
दुखद अनुभव
यह हादसा उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। जीवन के इस दर्दनाक अनुभव ने उनकी पहचान को और गहराई दी। भले ही हिंदी फिल्मों में उनकी गिनी-चुनी फिल्में हैं, मगर ऑडियंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उनकी अनोखी चोटी वाला चंदो का किरदार अब भी सभी के जहन में बसा हुआ है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved