img-fluid

‘जब मैं 18 साल का था’, ऋतिक रोशन ने अपने शिक्षक एमएम बेग को किया नमन

February 21, 2026

डेस्क। ऋतिक रोशन ने शनिवार को फिल्म मेकर एमएम बेग को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना गुरु बताया है। ऋतिक ने फिल्म मेकर की तारीफ करते हुए एक भावुक नोट लिखा है और उनके निधन पर दुख जताया है। साथ ही उन्हें 18 साल की उम्र में दी एक्टिंग के पाठ पढ़ाने के लिए भी शुक्रिया कहा है। फिल्म मेकर एमएम बेग का हाल ही में निधन हो गया था और उनका शव घर में अकेले सड़ता रहा था। बदबू आने के बाद जब पड़ोसियों ने इसकी शिकायत की उनकी मौत का पता चला।


  • ऋतिक रोशन ने एमएम बेग को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘प्रिय बेग जी, मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा कि आपने मुझे तब अपना स्टूडेंट बनाया था जब मैं महज 18 साल का था और अपने करियर के पहले पड़ाव पर खड़ा था। आपने मुझे एक अभिनेता के तौर पर निखरने में अहम भूमिका निभाई। पने मुझे बोलने और अपनी प्रस्तुति पर आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की। आपने मेरे अंदर के अभिनेता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपने मेरी झिझक दूर करने में मदद की और साथ ही मेरी सहजता को भी सशक्त बनाया। मैं खोया हुआ था, और आपने मुझे सही राह दिखाई। उस समय मैं केवल 18 वर्ष का था। मैं आज भी आपके द्वारा सिखाई गई बातों का अभ्यास करता हूं। मैं आपको बहुत याद करूंगा। शांति से विश्राम करें, मेरे गुरु – एम.एम. बेग। बैग परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’

    Share:

  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

    Sat Feb 21 , 2026
    प्रयागराज। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda Saraswati) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यौन शोषण (Sexual Exploitation) के आरोपों में एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। एडीजे पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved