img-fluid

13 या 14 अप्रैल कब है बैशाखी का पर्व? आप भी हैं कंफ्यूज तो जान लें सही तारीख

April 12, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। बैसाखी (Baisakhi) का त्यौहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हरियाणा और पंजाब के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है बैसाखी, इसे मनाने के पीछे कई कारण हैं। जिनमें से एक मुख्य कारण है कि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह (Guru govind singh) ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके अलावा इसे सिखों के नए पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

वहीं पंजाब (Punjab) में रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है, इसलिए भी बैसाखी का पर्व मनाया जाता है। भारत देश में हर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं लेकिन कई जगहों पर त्योहारों को कई नामों से भी बोला जाता है और मनाया जाता है। जैसे बैसाखी को कई नामों से जाना जाता है। असम में इसे ‘बिहू’, बंगाल में ‘पोइला बैसाख’ तो वहीं केरल में ‘पूरम विशु’ के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं इस बार कब मनाई जाएगी बैसाखी?


पंचांग के अनुसार इस साल बैसाखी का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन ही मेष संक्रांति होगी क्योंकि सूर्यदेव 14 तारीख को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हर साल 13 या 14 अप्रैल को बैसाखी मनाई जाती है।

बैसाखी 2023 की डेट और शुभ मुहूर्त
बैसाखी 2023 की डेट- 14 अप्रैल 2023
बैसाखी शुभ मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 12 से शुरू (14 अप्रैल 2023)

कैसे मनाया जाता है बैसाखी का पर्व?
बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में संक्रमण करता है अत: इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व पूरी दुनिया को भारत के करीब लाता है। बैसाखी पर्व के दिन गुरुद्वारों में विशेष उत्सव मनाए जाते हैं। दूध और जल से प्रतीकात्मक स्नान करवाने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को तख्त पर बैठाया जाता है। इसके बाद पंच प्यारे ‘पंचबानी’ गाते हैं। दिन में अरदास के बाद गुरु को कड़ा प्रसाद का भोग लगाया जाता है। प्रसाद लेने के बाद सब लोग ‘गुरु के लंगर’ में शामिल होते हैं। पूरे देश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास के लिए इकट्ठे होते हैं। मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में होता है, जहां पंथ की नींव रखी गई थी। इस दिन श्रद्धालु कारसेवा करते हैं। दिनभर गुरु गोविंदसिंह और पंच प्यारों के सम्मान में शबद् और कीर्तन गाए जाते हैं। इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के आधार पर पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

Share:

  • समृद्धि और खुशियों का त्‍यौहार है बैसाखी, इतिहास की इन दो घटनाओं ने बना दिया और भी खास

    Wed Apr 12 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। बैसाखी मुख्‍य रूप से समृद्धि और खुशियों (prosperity and happiness) का त्‍योहार है। इसके मनाए जाने का मुख्‍य आधार पहली वैसाख को पंजाबी नववर्ष का प्रारंभ फसलों के पकने और कटने की किसानों की खुशियां हैं। इतिहास की दो घटनाओं ने बैसाखी के पर्व को अधिक यादगार और महत्वपूर्ण बना दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved