img-fluid

‘जब कई देशों ने मना कर दिया, तब भारत ने की मदद’, IRIS डेना पर अमेरिकी हमले को लेकर बोले ईरानी राजदूत

March 15, 2026

नई दिल्ली. ईरान (Iran) के राजदूत (Ambassador) मोहम्मद फतहाली (Mohammad Fatahali) ने कहा कि ईरानी युद्धपोत (Iranian Warship) आईआरआईएस डेना (IRIS Dena) पर अमेरिकी हमले के बाद भारत सरकार ने उनके देश की मदद की। शनिवार को एक मीडिया समूह के कॉन्क्लेव में कहा कि ईरान का अनुरोध स्वीकार कर भारत ने तब मदद की, जब कुछ देशों ने सहयोग से इन्कार कर दिया था।

फतहाली ने कहा कि आईआरआईएस डेना पर चार मार्च को हुए अमेरिकी हमले में 100 से अधिक चालक दल के सदस्य मारे गए। इस घटना के बाद भारत ने ईरान के दूसरे युद्धपोत आईआरआईएस लावन को कोच्चि बंदरगाह पर शरण दी। इस जहाज के 183 चालक दल के सदस्यों में से 50 से अधिक सदस्य अभी कोच्चि में मौजूद हैं, जबकि गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस भेज दिया गया है।


  • मैत्रीपूर्ण संबंधों के चलते होर्मुज से गुजरने की दी अनुमति
    ईरान के राजदूत फतहाली ने बताया कि मैत्रीपूर्ण संबंधों को ध्यान में रखते हुए कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई है। हालांकि उन्होंने जहाजों की सटीक संख्या नहीं बताई। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जहाज के गैर-आवश्यक चालक दल के साथ-साथ भारत में फंसे कई अन्य ईरानी नागरिकों को भी तेहरान द्वारा आयोजित एक चार्टर्ड विमान से भारत से रवाना किया गया।

    तकनीकी खराबी और आपातकालीन डॉकिंग
    ईरानी जहाज आईआरआईएस लावन में तत्काल तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण ईरानी पक्ष के अनुरोध पर एक मार्च को इसे आपातकालीन डॉकिंग की मंजूरी दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईआरआईएस लावन के ईरानी नाविक आर्मेनिया की राजधानी येरेवन से सड़क मार्ग द्वारा ईरान की यात्रा करेंगे।

    Share:

  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज संभव, निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता

    Sun Mar 15 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) में इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly election) होने वाले हैं और इसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां (Political Activities) भी तेज हो गई हैं। ऐसे में देश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved