मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का चौथा दिन काफी दमदार रहा है। चौथे दिन गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद (Kunnika Sadananda) के बीच तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की वजह से दरार आ गई। तान्या मित्तल ने बहुत प्यार से कुनिका को गौरव के खिलाफ भड़काया और कुनिका गौरव से बहुत ज्यादा नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वो किसी की मां नहीं हैं। तान्या ने कुनिका को बताया कि गौरव नहीं चाहते हैं कि वो कप्तान बनें।
कुनिका और गौरव के बीच आई दरार
दरअसल, घर में आज कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला। कैप्टेंसी के लिए दावेदार चुनने वाले टास्क के बाद गौरव खन्ना और कुनिका आपस में बात कर रहे होते हैं, तभी तान्या वहां आती हैं और कहती हैं कि वो किसी को भड़काना नहीं चाहती हैं, लेकिन गौरव से ये पूछना चाहती हैं कि वो क्यों कह रहे थे कि वो कुनिका को कप्तान नहीं बनाना चाहते थे।
गौरव अपनी सफाई दे रहे थे तभी तान्या फिर बीच में बोलती हैं। इस बात पर गौरव तान्य पर भड़क जाते हैं। फिर तान्या वहां से चली जाती हैं। तान्या मित्तल के वहां से जाने के बाद गौरव खन्ना ने कुनिका सदानंद को समझाने की कोशिश की कि वह उनके दिमाग में जहर भरने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कुनिका उनकी बात नहीं मानती हैं। बाहर आकर तान्या घरवालों को कहती हैं कि उन्होंने कुनिका और गौरव को भड़का दिया और अब वो भयंकर लड़ रहे हैं। इस बात पर बाकी घरवाले खुश हो जाते हैं।
गौरव ने की कुनिका को समझाने की कोशिश
कुनिका को जैसे ही पता चलता है कि गौरव उन्हें कप्तान नहीं बनने देना चाहते हैं तो वो इस बात पर काफी नाराज हो जाती हैं। गौरव उन्हें कहते हैं कि मैं आपके मुंह पर कहता हूं कि मैं आपको कप्तान नहीं बनने देना चाहता अभी। इसपर कुनिका कहती हैं कि आपने मुझे नहीं बताया है, तान्या ने बताया है।
गौरव पर भड़कीं कुनिका
कुनिका गौरव से इतना ज्यादा नाराज हो जाती हैं कि वो कहती हैं, “एक तरफ से मम्मी-मम्मी। पहली बात तो मैं किसी की मम्मी हूं नहीं। अगर आप में वो हिम्मत है तो आओ और मुझसे उस तरह का व्यवहार करो। मेरी पीठ पीछे बातें मत करो।” कुनिका कहती हैं कि पहले वो सोच रही थीं कि उन्हें खेल से इतना फर्क नहीं पड़ता था,लेकिन अब गेम में मजा आएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved