img-fluid

डमी सिलेंडर लेकर घूमने वाले नेता आज कहां गायब हो गए ? – राजद सांसद मनोज झा

March 07, 2026


नई दिल्ली । राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने कहा कि डमी सिलेंडर लेकर घूमने वाले नेता (Politicians who used to roam around with Dummy Cylinders) आज कहां गायब हो गए (Where have disappeared Today) ? मनोज झा ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर तंज कसा ।


  • उन्होंने कहा कि मैं तो उन विरांगनाओं को ढूंढ रहा हूं, उन महान नेताओं को ढूंढ रहा हूं, जो गले में डमी सिलेंडर लेकर घूमते थे। जंतर-मंतर पर बैठते थे। आज वे सब कहां गायब हो गए? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पुराने ट्वीट नहीं देख रहे। ये महंगाई की मार नहीं है। इनकम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। एक बार में आपने 60 रुपए का और बोझ डाल दिया। क्या इंगित करता है, किसकी सरकार चल रही है, किसके इशारे पर चल रही है, किसके लिए नीतियां बन रही हैं, किसको रिलीफ चाहिए और रिलीफ आप किसको दे रहे हैं? ये अपने आप में आईना है। बशर्ते वो देखें।

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के संघर्ष पर उन्होंने कहा कि कितना अब तक प्रभावित है और कितना आने वाले दिनों में होगा? कई सारी चीजें हैं। इसको सिर्फ इजरायल और ईरान नहीं, अमेरिका इसमें बहुत बड़ा पार्टनर है। इजरायल अपने बूते नहीं जाता। यूएस के एक-एक बयान को देखिए। उन्होंने कहा कल ही का उनका (अमेरिका) बयान देखिए, जब वो कहते हैं कि 30 दिन की हमने भारत को मोहलत दी। शर्म का विषय नहीं है, सार्वभौमिकता क्या होती है? हमारे प्रस्तावना में है और कोई कुछ बोल नहीं रहा है। चुप्पी साधे हुए हैं। जैसे चुप्पी आपको बचा लेगी। देश ये सवाल पूछेगा, आज भी, कल भी और आने वाले दिनों में भी, क्योंकि कोई राजनीतिक पार्टी कोई सरकार देश से ऊपर नहीं है।

    आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से 16 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सांसद मनोज झा ने कहा कि कुछ रेगुलेशन की जरूरत थी। अक्सर संसद में भी अलग-अलग दलों के सांसदों ने इस पर बात उठाई थी। कुछ मैकेनिज्म की जरूरत है। कई ऐसी साइट थीं जो बच्चों को उम्र के उस पड़ाव में बाधा उत्पन्न करती थीं। मैं समझता हूं कि केंद्र की ओर से इस पर कुछ सार्थक पहल होनी चाहिए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved