img-fluid

कौन हैं ‘श्रीकांत’? राजकुमार राव की नई फिल्म की पहली झलक से उठा पर्दा

April 06, 2024

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) अपनी एक्टिंग से लगातार लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। एक्टर लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर थे, लेकिन अब उन्होंने दमदार वापसी की तैयारी कर ली है। राजकुमार राव भी अब बायोपिक के साथ आ रहे हैं, जिसमें वो एक इंस्पायरिंग रियल लाइफ (inspiring real life) कहानी दिखाएंगे। एक्टर की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘श्रीकांत’ है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ सालों बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक के साथ ही बता दिया है कि फिल्म सिनेमाघरों में कब आ रही है। 


  • राजकुमार राव ने फिल्म ‘श्रीकांत’ से अपने करिदार की झलक दिखाते हुए फिल्म के ऐलान के साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। उन्हेंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक यात्रा जो आपको अपनी आंखें खोलने के लिए प्रेरित करेगी! आप सबका नजरिया बदलने आ रहे हैं श्रीकांत। 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ सामने आए वीडियो में राजकुमार राव एक ब्लांइड इंसान की भूमिका में दिख रहे हैं, जो फिनिश लाइन की ओर मुस्कुराते हुए दौड़ रहा है। फिल्म का टाइटल भी एंग्रेजी के साथ ही ब्रेल लिपी में लिखा हुआ है।


  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    यहां देखें वीडियो 

     

    कौन हैं श्रीकांत बोला

    10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘श्रीकांत’, श्रीकांत बोला की कहानी दिखाएगी और राजकुमार राव उन्हीं के किरदार में ढले नजर आएंगे। श्रीकांत बोला ने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। श्रीकांत मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैनेजमेंट साइन्स में पहले इंटरनेशनल ब्लाइंड स्टूडेंट बने। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर के सीतापुरम में श्रीकांत का साल 1991 में जन्म हुआ। जन्म से ही वो दिव्यांग थे। श्रीकांत का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। 10वीं के बाद उन्हें 12वीं साइंस साइड से पढ़नी थी, जिसकी इजाजत नहीं मिल रही थी। इसके लिए उन्होंने एक केस फाइल किया। 6 महीने केस चलने के बाद उन्हें इजाजत मिल ही गई। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया।

    राजकुमार राव संग 22 साल बाद पर्दे पर दिखेंगी ये हसीना

    बता दें, पहले इस फिल्म का नाम ‘श्रीकांत’ नहीं सिर्फ ‘श्री’ था। ये फिल्म 15 सितंबर 2023 को ही रिलीज होनी थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज जेट बदल दी गई। फिल्म में राजकुमार राव के साथ सुपरस्टार सूर्या की पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका लीड रोल में हैं। वो 22 साल बाद पर्दे पर नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म ‘लिटिल जॉन’ में देखा था। वहीं राज कुमार राव फिल्म ‘भीड़’ और वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब’ में नजर आए थे.

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Apr 6 , 2024
    6 अप्रैल 2024 1. हाथ, पैर नहीं जिसके न कहीं आता जाता फिर भी सारी दुनिया की खबरें हमें सुनाता। उत्तर….रेडियो 2. सैर आसमान की करा सकती हूँ, कर सकत हूँ जग का नाश। जल सकती हूँ बड़े से लेकिन जल में मेरा बास। उत्तर….हाइड्रोजन गैस 3. एक चीज ऐसी कहलाएं हर कोई मजबूरी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved