img-fluid

डब्लूएचओ में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में म्यांमार को भारत के सहयोग को सराहा

October 13, 2020

नैपीटॉ। म्यांमार में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की ओर से म्यांमार को किए गए सहयोग की सराहना की है।
यंगून में भारतीय पत्रकार रविन्द्र जैन से बात करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ स्टीफन पॉल जोस्ट ने कोरोना की वर्तमान स्थिति और इसकी वैक्सीन पर अपने विचार साझा करते हुए भारत की म्यांमार को एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिविर मदद स्वरूप देने की सराहना की। महामारी को लेकर उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी है और इसे नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और सेंट्रल कमेटी ने अपनाया है। इसके साथ ही लोगों को और अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

Share:

  • सामान्य सतहों पर 28 दिनों तक जीवित रह सकता है कोरोना : शोध

    Tue Oct 13 , 2020
    मेलबोर्न । ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी द्वारा किये गए एक प्रयोगशाला अध्ययन में पाया गया कि कोविड-19 महामारी के लिये जिम्मेदार नया कोरोना वायरस बैंकनोट, स्मार्टफोन स्क्रीन के शीशों और स्टेनलेस स्टील जैसी सामान्य सतहों पर 28 दिनों तक जीवित रह सकता है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय साइंस एजेंसी की एक रिसर्च में दावा किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved