img-fluid

काल्कि 2898 AD में दीपिका की जगह कौन? साउथ की यह एक्ट्रेस करने जा रही है एंट्री, 4000 करोड़ बजट वाली फिल्म का भी हिस्सा

January 30, 2026

 

नई दिल्ली। रामायण एक्ट्रेस साई पल्लवी(Ramayana actress Sai Pallavi) को लेकर खबर है कि वो कल्कि 2898 एडी(Kalki 2898 AD) के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) को रिप्लेस कर सकती हैं। साई पल्लवी(Sai Pallavi) के फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल्कि 2898 एडी साल 2024 में रिलीज हुई थी।

नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी(Nag Ashwin’s Kalki 2898 AD) साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस(film performed brilliantly) पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं, लेकिन पिछले साल खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) पार्ट 2 का हिस्सा नहीं होंगी। उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। दीपिका(Deepika’s) के फिल्म से बाहर होने के बाद से ही सवाल था कि अब फिल्म में उनकी जगह कौन लेगा। फिल्म को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी(Sai Pallavi) ले सकती हैं।

दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी साई पल्लवी?
एनडीटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्कि 2898 एडी 2 के प्रोड्यूसर्स फिल्म में साई पल्लवी को कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म मेकर्स की तरफ से इस बात पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


  • क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
    सोशल मीडिया पर भी ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। रेडिट पर इस वायरल खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने पूछा- क्या रामायण पार्ट 2 की शूटिंग पूरी हो गई है? एक ने लिखा- साई पल्लवी की जगह सान्या मल्होत्रा को कास्ट करना चाहिए। एक ने लिखा- साई पल्लवी को कल्कि 2 में देखने के लिए उत्साहित हूं।

    कितनी है कल्कि 2898 एडी की आईएमडीबी रेटिंग?
    कल्कि 2898 एडी की बात करें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दिशा पाटनी और कीर्ति सुरेश जैसे कलाकार नजर आए थे। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।

    रामायण में माता सीता का किरदार निभाएंगी साई पल्लवी
    साई पल्लवी की बात करें तो वो जल्द ही रणबीर कपूर की रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। साई पल्लवी तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। रामायण में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा अरुण गोविल, रवि दुबे, सनी देओल और साउथ के सुपरस्टार यश जैसे कलाकार नजर आएंगे। रामायण के बजट की बात करें तो माना जा रहा है फिल्म के दोनों पार्ट मिलाकर फिल्म का बजट 4000 करोड़ हो सकता है।

    Share:

  • बॉर्डर 2 ने 5 दिन में तोड़ डाले रणवीर सिंह की धुरंधर के ये 5 रिकॉर्ड्स

    Fri Jan 30 , 2026
    डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 2023 में गदर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. अब एक्टर साल 2026 में एक बार फिर से अपनी उस सफलता को बॉर्डर 2 (Border 2) फिल्म के जरिए दोहराते नजर आ रहे हैं. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved