img-fluid

नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर ऐसा क्यों बोलीं मारिया कोरिना मचाडो

October 11, 2025

वाशिंगटन। नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) विजेता मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) की पहली प्रतिक्रिया आई है। कोरिना ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि वह शॉक में हैं। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना की जीत के बाद एडमंडो गोंजालेज उरुटिया ने उन्हें फोन किया था। इस दौरान कोरिया आश्चर्यमिश्रित खुशी जताती नजर आईं। इस पर गोंजालेज ने भी कहा कि वह भी काफी ज्यादा खुश और हैरान हैं। बता दें कि जब पिछले साल कोरिना के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने पर रोक लग गई थी तो एडमंडो ने उनकी जगह ली थी। वहीं, जब नॉर्वेजियन नोबल इंस्टीट्यूट के निदेशक क्रिस्टियन बर्ग हार्पविकेन ने उन्हें फोन कर विजेता होने की जानकारी दी तो वह आंसुओं में डूब गईं।



वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाली कोरिना को बधाई देते हुए हार्पविकेन भी काफी भावुक नजर आए। वहीं, कोरिना मचाडो ने कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। नोबेल प्राइज के एक्स अकाउंट पर जारी वीडियो में कोरिना बात करते हुए काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रही हैं। मचाडो ने नोबेल इंस्टीट्यूट के निदेशक से बात करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि यह एक आंदोलन है। यह मेरी निजी नहीं, बल्कि पूरे समाज की उपलब्धि
है। मैं अकेले इसे डिजर्व नहीं करती हूं।

नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिडनेस ने कहा कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार रहीं मारिया कोरिना मचाडो कभी गहन तौर पर विभाजित रहे विपक्ष को एकजुट करने वाली प्रमुख शख्सियत हैं। एक ऐसा विपक्ष जिसने स्वतंत्र चुनाव और प्रतिनिधि सरकार की मांग को समान रूप से उठाया। विशेषज्ञों का कहना है कि समिति आमतौर पर दीर्घकालिक शांति, अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व को बढ़ावा देने और उन संस्थानों के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों को मजबूत करते हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार एकमात्र पुरस्कार है जो ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है। इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पिछले दिनों स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की जा चुकी है। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।

Share:

  • बेंगलुरु में रोबोट की मदद से चमत्कार, 90 साल के बुजुर्ग को गाल ब्लैडर का ऑपरेशन कर मिला जीवनदान

    Sat Oct 11 , 2025
    नई दिल्‍ली । बुजुर्गों (Elderly people) की सर्जरी (surgery) करना मेडिकल साइंस (Medical Science) के लिए बड़ी चुनौती मानी जाती है। वह भी अगर किसी की उम्र 90 के आसपास पहुंच गई हो तो अकसर डॉक्टर सर्जरी करने को तैयार नहीं होते। वहीं बेंगलुरु में रोबोट (Robot) की मदद से चमत्कार ही हो गया। यहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved