img-fluid

विक्रांत मैसी ने बेटे वरदान के बर्थ सर्टिफिकेट में क्यों छोड़ा धर्म का कॉलम खाली, वजह जानकर बढ़ेगी इज्जत

February 07, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Bollywood actor Vikrant Massey)अपनी बेहतरीन एक्टिंग (excellent acting)के साथ साथ सादगी और सोच के लिए भी जाने जाते हैं। अब एक बार फिर वह अपने निजी फैसले को लेकर चर्चा में हैं। विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू (interview)में बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर(wife Sheetal Thakur) ने अपने बेटे वरदान (son Vardaan)के बर्थ सर्टिफिकेट (birth certificate)पर धर्म वाला कॉलम जानबूझकर खाली छोड़ा है। इस फैसले के पीछे की वजह जानकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Bollywood actor Vikrant Massey, excellent acting, interview, wife Sheetal Thakur, son Vardaan, birth certificate
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के बेटे वरदान का जन्म 7 फरवरी 2024 को हुआ था। बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंटेशन के दौरान कपल ने धर्म से जुड़े कॉलम को भरने के बजाय उसे खाली छोड़ने का फैसला लिया। टाइम्स नाउ को दिए अपने इंटरव्यू में विक्रांत ने साफ किया कि भारत सरकार उन्हें यह विकल्प देती है और इसका इस्तेमाल करना उनका अधिकार है।

विक्रांत ने कहा कि सरकार की ओर से यह सुविधा दी गई है कि आप चाहें तो धर्म का जिक्र करें या न करें। उन्होंने कहा कि जब सिस्टम आपको यह आजादी देता है तो उसे अपनाना गलत नहीं है। उन्होंने इसकी तुलना उस बदलाव से की जिसमें अब सिंगल महिलाओं को पासपोर्ट पर पति का नाम लिखना अनिवार्य नहीं रहा है।

एक्टर ने आगे बताया कि वह एक मल्टीकल्चरल परिवार से आते हैं और उन्होंने अपने आसपास धार्मिक तनाव का बुरा पहलू देखा है। इसी अनुभव ने उन्हें यह फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। विक्रांत ने कहा कि वह अपने बेटे को किसी भी तरह के धार्मिक या सामाजिक दबाव से बचाकर रखना चाहते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि जब उनका बेटा बड़ा हो तो उसे खुद यह तय करने का अधिकार मिले कि वह किस पहचान को अपनाना चाहता है। विक्रांत के मुताबिक किसी भी बच्चे पर जन्म से ही कोई लेबल लगाना सही नहीं है।

 


  • विक्रांत मैसी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब समाज में पहचान और धर्म को लेकर बहस तेज रहती है। ऐसे में उनका यह फैसला कई लोगों के लिए सोचने का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस कदम को समझदारी भरा और प्रगतिशील बता रहे हैं।

    अपने काम के साथ साथ निजी जिंदगी में भी संतुलित और संवेदनशील सोच रखने वाले विक्रांत मैसी एक बार फिर यह साबित करते नजर आ रहे हैं कि वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक और पिता भी हैं।

    Share:

  • 7 साल बाद पाकिस्तान से लौटा युवक, किसी से नहीं कर रहा ज्यादा बात

    Sat Feb 7 , 2026
    बालाघाट। बालाघाट (Balaghat) के रहने वाले प्रसन्नजीत (Prasanjit) पाकिस्तानी जेल (Pakistan Jail) से रिहा होकर 7 साल बाद अपने घर लौटे हैं। हालांकि, वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे, लेकिन उनके लौटने से परिजन बेहद खुश हैं। खासकर उनकी बहन को ज्यादा खुशी है, जिन्होंने अपने भाई की वापसी के लिए लगातार संघर्ष किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved