img-fluid

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान क्यों टली जानिए पूरी वजह और नई रिलीज योजना

February 09, 2026


नई दिल्ली । बॉलीवुड(Bollywood ) सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan )की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल (Battle of Galwan Release Date)ऑफ गलवान एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक(Disappointing) हो सकती है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट(release date) को आगे बढ़ाया जा सकता है। पहले माना जा रहा था कि फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।

 

बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज टलने की वजह किसी दूसरी फिल्म से टकराव नहीं बल्कि प्रोडक्शन से जुड़ी जरूरतें हैं। फिल्म के कुछ अहम हिस्सों को दोबारा शूट किया जा रहा है ताकि कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाया जा सके। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म दर्शकों तक पूरी मजबूती और सही भावनात्मक असर के साथ पहुंचे इसलिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जा रही है।

हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो अप्रैल में रिलीज होना अब मुश्किल नजर आ रहा है। पहले 17 अप्रैल को फिल्म के रिलीज होने की चर्चा थी लेकिन अब नई रणनीति पर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मेकर्स उस दिन फैंस के लिए कोई नया अपडेट या प्रमोशनल सामग्री जरूर शेयर कर सकते हैं ताकि निराशा कुछ हद तक कम हो सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के कुछ सीन ऐसे हैं जिनमें दोबारा शूटिंग की जरूरत महसूस की गई। यह फैसला निर्देशक अपूर्व लखिया और सलमान खान ने मिलकर लिया है। दोनों चाहते हैं कि फिल्म का नैरेटिव और ज्यादा दमदार हो और कहानी का प्रभाव दर्शकों पर लंबे समय तक बना रहे। इसी वजह से रीशूट में अनुमान से ज्यादा समय लग रहा है।

फिल्म की नई शूटिंग 9 फरवरी से शुरू होने वाली है। यह शूट मुंबई की गोल्डन टबैको फैक्ट्री में किया जाएगा। इस शेड्यूल के बाद फिल्म की अतिरिक्त शूटिंग लगभग पूरी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक रीशूट से जुड़ा सारा काम खत्म कर लिया जाएगा।

इसके बाद निर्देशक अपूर्व लखिया फिल्म की एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन पर पूरा ध्यान देंगे। चूंकि फिल्म का विषय संवेदनशील और देशभक्ति से जुड़ा हुआ है इसलिए मेकर्स किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। हर सीन को पूरी गंभीरता और सटीकता के साथ पेश करने की कोशिश की जा रही है।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है तो अब बैटल ऑफ गलवान को अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज किया जा सकता है। यह तारीख फिल्म के थीम के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि फैंस को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

 


  • बैटल ऑफ गलवान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सलमान खान को एक अलग और गंभीर भूमिका में देखने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में मेकर्स का यह फैसला कि फिल्म को बेहतर बनाने के लिए समय लिया जाए लंबे समय में सही साबित हो सकता है।

    Share:

  • T20 WC: पाकिस्तान की नई चाल, भारत से खेलने के लिए अब शर्तों की ढाल लेकर आया

    Mon Feb 9 , 2026
    दुबई। भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बहिष्कार की बात सामने आई थी, उसी पर अब यू-टर्न की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है, लेकिन उसने आईसीसी के सामने तीन अहम शर्तें रख दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved