img-fluid

दो माह में सभी गंदे नालों को बंद कर देंगे

December 05, 2021

उज्जैन। शनिचरी अमावस्या स्नान वाले दिन शिप्रा में कान्ह नदी का गंदा पानी रोकने के लिए जल संसाधन विभाग ने मिट्टी का पाला बाँधा था जो चलते स्नान में बह गया। इसके बाद अधिकारियों ने महाकाल विस्तारीकरण क्षेत्र का निरीक्षण किया। दावा किया गया कि फरवरी माह के अंत तक रूद्रसागर को सीवरेज से मुक्त कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कल शनिचरी अमावस्या स्नान पर्व पर त्रिवेणी घाट पर जिला प्रशासन ने फव्वारा स्नान की व्यवस्था की थी। तीन दिन पहले त्रिवेणी संगम पर जहाँ शिप्रा में कान्ह नदी का सीधे पानी मिलता है वहाँ मिट्टी का बाँध भी बनाया गया था। यह बाँध स्नान के बीच ही बह गया था।



इसके पीछे जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि त्रिवेणी से पहले केचमेंट एरिया में कान्ह नदी का जलस्तर बढ़ गया था और दबाव बढऩे से पाला बह गया था। इधर इसके बाद त्रिवेणी-चारधाम रोड, रूद्रसागर सरफेस पार्किंग निर्माण स्थल का निरीक्षण करने कलेक्टर और अन्य अधिकारी पहुँचे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि फरवरी माह तक रूद्र सागर को 100 प्रतिशत सीवरमुक्त किया जाये। इस डेडलाइन के बाद रूद्र सागर में गन्दा पानी न मिल पाये, यह सुनिश्चित किया जाये। त्रिवेणी से चारधाम तक मार्ग 24 मीटर चौड़ीकरण की योजना को जल्द पूरा करने तथा यहाँ सरफेस पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्य पूरा करने का कहा।

Share:

  • नई सिटी बस आने में थोड़ा समय लगेगा

    Sun Dec 5 , 2021
    खराब हो चुकी बसों को सुधारने की शुरु नहीं हो पाई प्रक्रिया-दो साल से बंद है बसें उज्जैन। करीब 12 साल पहले नगर निगम ने शहर में सिटी बस सेवा को शुरु किया था। पिछले दो साल से शहर के लोग इस सेवा से पूरी तरह वंचित हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही थी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved